डॉ धर्मेन्द्र तिवारी हुए अयोध्या मण्डल में सम्मानित

भारतीय जीवन बीमा निगम अयोध्या मण्डल की ओर से आयोजित सम्मेलन में ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए जनपद अमेठी के टिकरी गांव निवासी मुख्य जीवन बीमा सलाहकार डॉ धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ धर्मेन्द्र के सम्मानित होने पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है। अमेठी के एक छोटे से गांव टिकरी में जन्मे डॉ धर्मेन्द्र कुमार तिवारी पढाई के बाद समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। इसी समाजसेवा के साथ ही कठिन परिस्थितियों में आमजनों को छोटी बचत बड़ी सुरक्षा के नियमों को समझाते हुए जन को को बचत के लिए प्रेरित करते रहे। इनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर आज हजारों की तादाद में लोग बीमित होकर अपनी जीवनशैली को बेहतर बना रहे हैं।

इनकी मेहनत, निर्धारित लक्ष्य पूर्ति पर व कर्तव्यनिष्ठ भाव का आंकलन कर निगम ने इन्हें मुख्य जीवन बीमा सलाहकार का पद दिया। इस पद के बाद इन्होंने दर्जनों लोगों को अभिकर्ता नियुक्त कर उन्हें एक सुनहरा रोजगार भी दिया। भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से श्री तिवारी सी एम क्लब सदस्य, एम डी आर टी के साथ गोल्ड ब्रिगेड की सदस्यता हासिल किए हैं। गुरुवार को अयोध्या मण्डल की ओर से अयोध्या के एक प्रतिष्ठित होटल में इन्हें अयोध्या मण्डल के नवागन्तुक  एस डी एम जी एस यादव, एम एम यू सी जैन, सी एल आई ए मैनेजर इरफान उल्लाह के साथ उच्चाधिकारियों ने इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान की कृपा के साथ  माता - पिता अपने मित्रों ,परिवारीजनों व अग्रजों को दी है।

इनके सम्मानित होने पर शाखा सुल्तानपुर के चीफ मैनेजर ए बी श्रीवास्तव, ए बी एम प्रदीप जोशी,एस के सिंह, अमेठी के मैनेजर मनोज श्रीवास्तव, जायस के मैनेजर मोतीराम व प्रदेश के विविध स्थानों पर कार्यरत निगम के उच्चाधिकारियों में महेश शुक्ल, अकील अहमद,विवेक चौहान,आर के दीक्षित के साथ अमेठी गायत्री शक्तिपीठ के युवा समन्वयक डॉ प्रवीण सिंह दीपक, संयोजक डॉ त्रिवेणी सिंह , रमन पाण्डेय शिक्षक डॉ घनश्याम द्विवेदी, अम्बिका पाण्डेय, राज बहादुर शर्मा,बाबूलाल तिवारी, गिरीश पाण्डेय व सुल्तानपुर एल आई सी के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार अनिल शर्मा,रामदेव तिवारी, पंडित दिनेश शर्मा, संघ के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी , मनोज मिश्रा,नवीन श्रीवास्तव मित्र कृष्ण कांत शुक्ल, जितेन्द्र शर्मा, आशीष त्रिपाठी,राजीव शुक्ला,अंजनी तिवारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में पूरे मण्डल से आये सराहनीय कार्य करने वाले मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों में राम देव तिवारी, संतराम मिश्र,दिनेश सिंह,अनिल शर्मा, रणजीत यादव,दिनेश वर्मा, बाबूलाल पाल,दिनेश शर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया। - 04/05/2023

 

 

 

Share:

Next

डॉ धर्मेन्द्र तिवारी हुए अयोध्या मण्डल में सम्मानित


Related Articles


Leave a Comment