Sultanpur News : स्टोर रूम में लगी आग,  लगातार फट रहे हैं आक्सीजन सिलेंडर!

Sultanpur News : CMO office amahat store room Fire breaks / सुल्तानपुर सीएमओ कार्यालय के अमहट स्थित स्टोर रूम में गुरुवार की शाम को आग लग गयी। आग इतनी भयानक थी की थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की घटना के समय आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार आग कैसे लगी इसकी कोई सही जानकारी नहीं है। फिर भी सार्टसर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने से स्टोर रूप में लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।  आक्सीजन सिलेंडर फटने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। खबर लिखने तक आग लगने का कारण नहीं लग पाया। हालांकि घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं आज सुबह  सुल्तानपुर डाकखाना चौराहा के बगल गंदा नाला रोड पे लगा  ट्रांसफार्मर में भीषण आग की घटना सामने आयी। ऐसे घटनाएं पिछले कुछ दिनों से सुल्तानपुर शहर में बढ़ी हैं। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर में ट्रैफिक समस्या के चलते अब समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर नहीं पहुंच पाता है। सुल्तानपुर के कई चौराहों पर घंटो जाम की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर व्यापारी संघ ने कुछ समय पहले आवाज उठाई थी। जिसके बाद भी स्थानीय लोगों को जाम से कोई निजात नहीं मिला। 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment