मौसम में आया परिवर्तन : कड़ी धूप से बढ़ी गर्मी, जानिए मौसम का हाल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम बदल गया है। कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद अब प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह तेज धूप की चुभन शुरू हो गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है। 

हवाओं का रुख में बदला

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव से मौसम बदला है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य में धूप निकली रही, जिससे अधिकतम तापमान में कई जगह इजाफा दर्ज किया गया। राज्य में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.5 डिग्री, ग्वालियर का 22 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़

अचानक मौसम में परिवर्तन आने के बाद सर्दी-जुखाम-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इसके चलते राजधानी भोपाल के जेपी हॉस्पिटल और हमीदिया हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या पहले से दोगुना हो गयी है। डॉक्टर आर के वर्मा के अनुसार मौसम बदलने से मौसमी बीमारियां बढ़ जाती है। सावधानी से इन बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment