ज्योतिरादित्य सिंधिया को झटका, महाराज के गढ़ में केंजरीवाल की सेंध

 MP Election 2023: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच बीजेपी—कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में कूद गई है। आम आदमी पार्टी ने जयोतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में बड़ी सेंधमारी की है। 

दरअसल, बीते दिनों राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे। आप के इस सम्मेल में करीब 80 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए थे। वही सबसे ज्यादा कार्यकर्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया व के गढ़ ग्वालियर चंबल क्षेत्र से आए थे। बताया जा रहा है कि सम्मेलन में ग्वालियर चंबल से करीब 50 बसे भरकर आई थी। इसी को लेकर राजनैतिक गलियारों में चचा है कि आप ने महाराज के गढ़ में सेंधमारी कर दी है। 

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सिंगरोली नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से करीब 50 बडत्री बसे और 100 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। आप के सम्मेलन में महाराज के गढ़ से पहुंची भीड़ ने प्रदेश की राजनीति को नया रुख दे दिया है। आपको बता दें कि आप पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment