bhopal ganesh chaturthi :  गणेश जी पधारे मुख्यमंत्री निवास,

bhopal ganesh chaturthi : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश चतुर्थी 2022 धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज आज सुबह 10.30  बजे प्लेटिनम प्लाजा के पास टीटी नगर , गणेश जी की प्रतिमा लेने पहुचें। मुख्यमंत्री शिवराज और पत्नी साधना सिंह ने गणेश जी की प्रतिमा ली। मुख्यमंत्री निवास पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। 

सीएम शिवराज ने कहा,  आज अद्भुत आनंद का दिन है, #गणेश_चतुर्थी की सबको शुभकामनाएं! सिद्धि विनायक, विघ्नहर्ता, सबको सद्बुद्धि देने वाले, सब पर कृपा की वर्षा करने वाले गणपति भगवान आज सपरिवार लेकर आये हैं। अब गणेश जी घर में विराजित हैं और केवल एक घर में नहीं, घर-घर में विराजेंगे। कोविड के दो साल के भयानक संकट के बाद इस बार हम बिना किसी प्रतिबंध के गणेश उत्सव आनंद एवं उत्साह से मनायेंगे। सबको सद्बुद्धि देने, सब पर कृपा की वर्षा करने वाले भगवान श्री गणेश जी का आनंद से पूजन होगा। उनकी भक्ति में मैं भी रम रहा हूं, आप भी रम जायें।

सुबह गणेश जी को घर ले कर आये, उनकी पूरी आस्था से सेवा कर रिद्धि-सिद्धि के देवता से प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। और अब गणेश जी की सेवा के बाद मैं मेरी बाढ़ प्रभावित जनता की सेवा के लिए विदिशा जा रहा हूँ। उनकी हर संभव मदद करना मेरा कर्तव्य है। जनसेवा ही प्रभु सेवा है। गणेश_चतुर्थी के पावन अवसर पर हम सब यही प्रार्थना करें कि- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। हमारा देश और प्रदेश लगातार प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ता जाये और सबका मंगल और कल्याण हो।

10 दिवसीय  गणेश उत्सव

10 दिवसीय इस पर्व के दौरान भक्तजन भगवान गणेश को खुश करने के लिए खूब उपाय करते हैं। वहीं गणेशोत्सव की सबसे खास बात बप्पा का भोग होता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। जिससे गणपति बप्पा की कृपा से जीवन के दुख दूर होकर जीवन में रिद्धि-सिद्धि तथा सुख-शांति का वास होता है। वही, इस अवसर पर सरकार द्वारा छुट्टियों संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। एमपी की राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ट्वीट कर लिखा - भोपाल जिले के लिए राज्य शासन द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश के तहत बुधवार 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी को भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment