मध्यप्रदेश में चुनावी रंजीश को लेकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 10 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रंगपंचमी के दिन खून की होली खेली गई। जानकारी के अनुसार चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया और गोलीबारी हो गई। घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। वही 10 लोग घायल हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लोहारी गांव के दो पक्षों में पंचायती चुनाव की रंजिश चल रही थी। रंगपंचमी के दिन भाजपा नेता एवं सरपंच के पिता कुछ लोगों के साथ गांव में मिलन समारोह में पहुंचे थे। वे देर रात लोहारी सरपंच राहुल यादव अपने पिता कंचन यादव, एवं रघुराज यादव के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान राधा लोहारी गांव के रहने वाले सानंद सिंह, आनंद सिंह, सर्वेश सिंह एवं आयुष सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। 

गोलीबारी के जबाव में भी फायरिंग की गई। दोंनों पक्षों की फायरिंग में भाजपा नेता एवं सरपंच के पिता कंचन यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वही गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment