भाजपा नेताओं का कारनामा, भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने अश्लीलता

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने लडकियां अशलील कपड़ो में रैंप वॉक कर रही हैं। वीडियो रतलाम जिले के एक बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बीजेपी नेताओं ने आयोजित कराया था। 

खबरों के अनुसार रतलाम में 5 मार्च को बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम आयोजक समिति के संरक्षक भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप हैं। जबकि आयोजन समिति के अध्यक्ष भाजपा महापौर प्रह्लाद पटेल हैं। वही समिति के सदस्यों में भाजपा के सभी पार्षद शामिल हैं। इस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भगवान हनुमान जी के सामने महिला प्रतिभागी अंग प्रदर्शन करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अशलील वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर अश्लीलता फैलाने और भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस का कहना है कि वह अब कॉम्पटीशन हॉल में सुंदरकांड करेगी और उसे गंगाजल से धोएगी। साथ ही हिंदू संगठनों ने भी इस घटना को लेकर आपत्ति जताई है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें - https://twitter.com/KashifKakvi/status/1632415009073680385/video/1

Share:


Related Articles


Leave a Comment