वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र पाल सिंह "पीपी सर" का निधन 

राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार और माखन लाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे पुष्पेन्द्र पाल सिंह का निधन हो गया। सोमवार की देर रात हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया है। पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन से पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। 

जानकारी के अनुसार पुष्पेन्द्र पाल सिंह को देर रात हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि पुष्पेंद्र पाल सिंह राजधानी को बड़े पत्रकारों में से एक माने जाते थे। वह रोजगार और निर्माण अखबार के संपादक थे। वह माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापक भी रह चुके हैं। 

पुष्पेन्द्र पाल सिंह का मंगलवार दोपहर 12:00 बजे भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि पुष्पेन्द्र पास सिंह पीपी सर के नाम से मीडिया जगत में मशहूर थे, सबसे बड़ी बात यह है कि वह मीडिया के बच्चों को रोजगार दिलाने में मदद करते थे। वह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment