Vidisha Borewell Accident : जिंदगी की जंग हारा लोकेश, बच्चे की हुई मौत

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में बोरवेल में गिरा लोकेश जिंदगी की जंग हार गया है। बोरबेल में गिरे बच्चे की मौत हो गई है। 08 वर्षीय लोकेश को बाहर निकाल पाने में पुलिस प्रशासन भले ही सफल हो गया, लेकिन लोकोश को बचाया नहीं जा सका। लोकेश को बोरबेल से बाहर निकालते ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को विदिशा जिले के लटेरी के आनंदपुर गांव में एक बोरबेल के में लोकेश गिर गया था। वह अपने परिजनों के साथ खेत पर गया था। उसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने लोकोश को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। लोकेश करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने काफी मश्क्कत के बाद लोकेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक लोकेश दुनिया को अलविदा कह चुका था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment