Gold silver Rate Today: धड़ाम से गिर गया सोने का भाव, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट

Gold silver Rate Today: सोने की कीमतों ने तेजी से परिवर्तन देखा जा रहा है। (bullion market india) सोना और चांदी में भारी बढ़त पाकर उच्चतम स्तर पर पहुंचे सोने में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत में 420 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण दिल्ली में सोने का भाव 41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

Crude oil की कीमतों में गिरावट आने से मजबूत हुए रुपये के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। सोने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण निवेशकों का मुनाफा वसूली करना भी दाम में गिरावट का एक बड़ा कारण है। गौरतलब है कि सोने ने सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ था और 41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने ही नहीं, बल्कि चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में मंगलवार को 830 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस कमी से चांदी का भाव 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को चांदी 49,430 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment