JEEadv Result: ऐसे देखें रिजल्ट...रैंक समेत अन्य जानकारी

JEEadv Result 2022 के इंतजार की घड़ी खत्म हुई। जेईई की परीक्षा का रिजल्ट 11 सिंतबर 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किया जायेगा।  जेईई एडवांस 2022 परीक्षा परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर की मेरिट लिस्ट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बतादें कि जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित की गयी थी। प्रवेश परीक्षा में 1.56 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।  जिसके बाद  3 सितंबर 2022 को जेईई एडवांस परीक्षा की आंसर-की जारी हुई थी। अब 11 सितंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2022 scorecard जारी किया जायेगा। 

 

MUST READ - रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज जाने पूरा शेड्यूल

 

ऐसे देखें JEEadv का रिजल्ट

जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर ही देखें। अन्य जगहों पर आप को सहीं और प्रमाणिक रिजल्ट नहीं देखने को मिलेगा। 

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें.

जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट सबमिट करें और एक्सेस करें.

जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

 

MUST READ - कूनो पालपुर नेशनल पार्क में जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी


JEEadv 2022 काउंसलिंग डेट

JEE Advanced 2022 counseling start date जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट आने के बाद रैंक समेत अन्य डिटेल उपलब्ध कराये जायेंगे। जेईई एडवांस 2022 रैंक एकेडमिक इयर 2022-23 के लिए आईआईटी में इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए मान्य होगा। संयुक्त सीट आवंटन (JEEadv2022) काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी.। JEEadv काउंसलिंग कुल छह राउंड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्पों का चयन करके अलॉटमेंट रिजल्ट के माध्यम से एडमिशन ले सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर नजर बनाये रखें.

Share:


Related Articles


Leave a Comment