Janmashtami MP3 songs list :  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डाउनलोड करें 5 सुपरहिट सॉन्ग

Janmashtami MP3 Song : हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण हम सभी के आराध्य देव हैं। 2022  Krishna Janmashtmi हम सभी उनके जन्मदिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जन्माष्टमी विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाई जाती है। यह हर साल कृष्ण पक्ष के आठवें दिन krishna ashtami मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह अवसर आम तौर पर अगस्त और सितंबर के बीच हर वर्ष आता है।  janmashtami date इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में जन्माष्टमी 2022 गुरुवार, 18 अगस्त को प्रारंभ होगी और शुक्रवार, 19 अगस्त को समाप्ति होगी। जन्माष्टमी के अवसर पर न केवल कृष्ण का जन्म बल्कि राधा के साथ उनका मिलन पूरे देश में बहुत ही उत्साह के मनाया जाता है। 

janmashtami festival 2022 इस उत्सव के अवसर पर अक्सर श्रीकृष्ण के जीवन के नृत्य और नाटक का मंचन किया जाता है। वहीं इस दिन भगवान की भक्ति में गीत भी गुनगुनाया जाता है। बता दें कि इस दिन दुनिया भर में कृष्ण और राधा के प्रेम का जश्न मनाया जा जाता है और बॉलीवुड में भी राधा-कृष्ण के खूबसूरती गीतों की रचना की गई है। आइये ऐसे में आज हम उन चुनिंदा 5 गीतों की बात करते हैं, जिसने कभी सुर्खिया आजतक बटोरी है...

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डाउनलोड करें 5 सुपरहिट सॉन्ग / Janmashtami Top 5 Superhit bhakti song

 

1. मोहे पनघट पे - फिल्म (मुगल ए आजम) mohe panghat pe nandlal

यह गीत भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम पर फिल्माया गया है। जो एक समय तक काफी फेमस रहा। नौशाद द्वारा रचित, यह गीत 'मुगल-ए-आजम' फिल्म का है। जिसमें राधा-कृष्ण के प्रेम को दिखाया गया है। इसमें मधुबाला हैं और गाने को लता मंगेशकर ने गाया है। 'मोहे पनघाट पे' के बोल शकील बदायुनी ने लिखे हैं और आज भी यह गीत जन्माष्टमी के उत्सव पर लोग गुनगुनाते हुए सुने जा सकते है। 

2. राधा कैसे न जले - फिल्म (लगान) jatha kalise na jale

साल 2001 में आमिर खान अभिनीत एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'लगान'। इस में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह हैं। इस फिल्म में एक गीत था- राधा कैसे न जले और यह गीत इतना फेमस हुआ कि इसके बदौलत फिल्म भी काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म में लता मंगेशकर और उदित नारायण द्वारा गीत को आवाज दी गई थी, यह गीत राधा के मन में ईर्ष्या को खूबसूरती से दर्शाता है।

3. वो किसना है - फिल्म (किसना)  woh kisna hai

फिल्म किसना का गीत 'वो किसना है'। बॉलीवुड का एक काफी चर्चित सांग है। जिसके माध्यम से भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को दर्शाने का काम किया गया। सुखविंदर सिंह द्वारा गाए इस गीत में विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी हैं। इस्माइल दरबार द्वारा रचित, यह सुंदर गीत राधा-कृष्ण के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और आज भी इस गीत के चाहने वालों की कमी नही है। 

4. मोहे रंग दो लाल - फिल्म (बाजीराव मस्तानी) mohe rang do laal lyrics

सिनेमा प्रेमियो के दिल में बसती है बॉलीवुड की फिल्म बाजीराव मस्तानी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में राधा और कृष्ण के प्रेम को बहुत ही सहजता के साथ दिखाया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण की विशेषता वाले मोहे रंग दो लाल गाने को पंडित बिरजू महाराज और श्रेया घोषाल ने गाया है। संगीत संजय लीला भंसाली ने दिया है और सिद्धार्थ-गरिमा ने इस गाने के बोल लिखे हैं। 

5. राधे-राधे - फिल्म (ड्रीम गर्ल) radhe radhe o radhe radhe tere bina krishna

ऐसे ही बॉलीवुड में अन्य कई गीत हैं। जो राधा- कृष्ण के निश्चल प्रेम को व्यक्त करते है। फिल्म ड्रीम गर्ल में राधे-राधे भी ऐसा ही एक गीत है। ऐसे में आप भी इस जन्माष्टमी सुनिए राधा- कृष्ण के प्रेम से जुडे इन गीतो को और भगवान श्रीकृष्ण  के प्रेम में सराबोर हो जाइए।  
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment