आपके सितारे - आज का राशिफल जानिए पं. राजेश दुबे से

मेष - धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। हानि-दुर्घटना से बचें। व्यापार निवेश से लाभ होगा। इंटरव्यू परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृष - जोखिमभरे कार्य सावधानी से करें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार मंदा चलेगा। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें।

मिथुन - दुष्ट जन नुकसान पहुंचा सकते हैं। राजकीय कार्य में सहयोग मिलेगा। जोखिम न उठाएं। दुर्घटना से बचें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

कर्क - संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। प्रसन्नता कम होगी। परीक्षा-इंटरव्यू निवेश के लिए समय अशुभ है। शत्रु सक्रिय होंगे। संतान पर नजर रखें।

सिंह - दावतादि का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। पराक्रम से लाभ-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कन्या - व्यय बढ़ेगा। अस्वस्थता रहेगी। जोखिमभरे कार्य न करें। विरोधी परेशान करेंगे। दुर्घटनादि से बचें। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा।

तुला - वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। पराक्रम से लाभ होगा। जोखिम न उठाएं। अस्वस्थता रह सकती है। अर्थ संबंधी काम होंगे।

वृश्चिक - दुर्घटनादि के योग हैं। निवेश, इंटरव्यू से लाभ होगा। शुभ समा‍चार मिलेंगे। विवेक से कार्य करने पर लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

धनु - धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राज्यपक्ष से सुसमाचार मिल सकता है। इंटरव्यू-परीक्षा, निवेश में परिणाम अच्‍छे आएंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मकर - विरोध होगा। व्यय बढ़ने से चिंता होगी। जोखिम न उठाएं। विवाद-दुर्घटना से बचें। यात्रा में सावधानी रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ - राज्यपक्ष का कोप हो सकता है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। निवेश, इंटरव्यू, परीक्षा मनोनुकूल होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मीन - शत्रु से सावधान रहें। नई योजना लाभकारी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साक्षात्कारादि मनमाफिक रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment