भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन

भाजपा वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन ( bjp leader sushma swaraj dies ) की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस खबर अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। मिल जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स में सुषमा स्वराज को भर्ती किया गया है। जहां खबर लिखने तक मिली सूचना के मुताबिक भाजपा नेता सुषमा स्वराज की स्थिति बेहद खराब बतायी जा रही। सुषमा स्वराज से मिलने के लिये दिल्ली एम्स अस्पताल में नेताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है।  सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में चंडीगढ़ में हुआ था। वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन 2009 के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment