भाजपा के संसदीय दल बोर्ड के नये नामों की लिस्ट जारी, 2 बड़े नाम हटे

गुजरात और हरियाण विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। इसके पहले आज भाजपा ने 11 सदस्यीय संसदीय दल बोर्ड के नाम की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में दो बड़े नेता शिवराज सिंह चौहान और नितिन गड़करी का नाम नहीं है। कायस लग रहे हैं कि दोनों बड़े नेताओं को बड़ी जगह पर रखा जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के 11 सदस्यीय संसदीय दल बोर्ड की घोषणा की।  इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

भाजपा का नया संसदीय दल बोर्ड

हालांकि, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, सुधा यादव, बीएल संतोष, सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह लालपुरा जैसे नए जोड़े गए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान को हटा दिया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति

भगवा पार्टी ने 15 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे और इसमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, सुधा यादव, बीएल संतोष, सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह लालपुरा, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर शामिल होंगे।

बिहार को लेकर भाजपा की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने जनता दल (यूनाइटेड)के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद अपनी भावी रणनीति को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। 

बैठक में ये लोगो हुए शामिल

पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष भी इस बैठक में शामिल थे। बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी भी उपस्थित थे।

भाजपा की पहली बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 9 अगस्त को राजग से नाता जोड़ने के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित नई सरकार में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कुमार के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हुआ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment