RBI का फैसला, 2000 के नोट होंगे वापस, 30 सितंबर तक बदलने होंगे नोट

RBI News : आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि वह 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे।

आपको बता दें कि बाजार में 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में आया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। उनकी जगह पर 2000 का और 500 का नया नोट जारी किया गया था। आपको बता दें कि आरबीआई 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका हैं। आरबीआई के अनुसार बैका 30 सितंबर इन नोटों को बदलेंगे। एक बार में 30 हजार रूपए के नोट बदले जाएंगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment