Tomorrow weather forecast : बादल छाए रहेंगे और कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा का अनुमान

Tomorrow weather forecast : मौसम विभाग द्वारा जारी समाचार के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मुम्‍बई में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा या गरज के साथ वर्षा का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।चेन्‍नई में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।श्रीनगर में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज के साथ वर्षा और धूलभरी आंधी चलने की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्‍मू में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।मुजफ्फराबाद में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज के साथ वर्षा और धूलभरी आंधी चलने की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।लेह में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


गिलगित में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज के साथ वर्षा और धूलभरी आंधी चलने की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।रुख करें दक्षिण का तो हैदराबाद में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ वर्षा की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


बेंगलूरु में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्‍की वर्षा की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।तिरुअनंतपुरम में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और गरज के साथ वर्षा की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। चलें पूर्वोत्‍तर की ओर, गुवाहाटी, इम्फाल, आईजोल, शिलंग, कोहिमा, गंगतोक और ईटानगर में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और मध्‍यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने की सम्‍भावना है। तापमान 27 और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment