सड़क हादसे की शिकार हुई महिला भाजपा विधायक, अस्पताल में भर्ती 

छत्तीसगढ़ की के गरियाबंद में एक हादसे में भाजपा विधायक शिकार हो गई है। धमतरी से बीजेपी विधायक रंजना साहू की गाड़ी पलटने से वह घायल हो गई है। उनको घायल अवस्था में मैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में पांच और लोग भी घायल हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक विधायक रंजना साहू अपनी गाड़ी से बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरू धर पुजारी के बेटे के शादी में जा रही थी। उसी दौरान मैनपुर मार्ग के उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भाजपा विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए है। 

हालांकि विधायक को ज्यादा चोंटे नहीं आई है। वह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि हादसा के समय हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पर एक हाइवा वाहन से बचने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment