MP Board Result 2023: इंतजार खत्म, जारी हुए 5वीं और 8वीं के नतीजे

MP Board Class 5th & 8th Result 2023 : मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। आज यानी 15 मई 2023 दिन सोमवार को एमपीबीएसई पांचवीं और आठवीं के नतीजे जारी कर दिए गए है। रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी किया गया है। वे छात्र जिन्होंने इस साल की एमपी बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी हो, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए नीचे दी इन दो वेबसाइट पर जाया जा सकता है। 

इन वेबसाइट पर देखें नतीजे

एमपीबीएसई पांचवीं और आठवीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर तो देखा जा सकता है। इसके साथ ही रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mpbse.nic.in. इसके अलावा राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – rskmp.in.

पांचवी बोर्ड परीक्षा का परिणाम

शासकीय विद्यालय में 84.34%
अशासकीय में 79.07%
मदरसा में 62.62% रहा
इस साल 8वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 76.09 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।

आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

शासकीय विद्यालय में 76.38%
अशासकीय में 75.78%
मदरसा में 44.66% रहा।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। पांचवी में 84.32 लड़कियां पास हुई है, जबकि लड़कों का रिजल्ट 80.34 परसेंट रहा। वहीं आठवीं में 78.86 लड़कियां उत्तीर्ण हुई और लड़कों का प्रतिशत 73.46 रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर रहा प्रदर्शन

एमपी बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 5वीं में ग्रामीण क्षेत्र में 86.58 प्रतिशत, जबकि शहरी क्षेत्र में 72.73 प्रतिशत रहा है। वहीं 8वीं में ग्रामीण क्षेत्रों में 78.96 प्रतिशत, जबकि शहरी क्षेत्रों में 68.83 फीसदी रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment