Akhil Bhartiya Brahman Samaj Ujjain: रत्न सम्मान समारोह में जनसम्पर्क मंत्री

Akhil Bhartiya Brahman Samaj Ujjain:  जनसम्पर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा रविवार रात उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के ब्राहम्ण रत्न सम्मान समारोह में सम्मिलित हुएlसम्मेलन का आयोजन विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन में किया गयाl  मंत्री शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl  मंत्री शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित भी कियाl  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण समाज रत्न  सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक शरदेंदु तिवारी, पूर्व विधायक एम.पी.  वशिष्ट,   संजय  त्रिपाठी,  बृजेश पांडेय,  आनंदजी, जानी गुरु,  श्यामनारायण  व्यास,  महेश पुजारी,  राजेश  सिरोठिया,   दिनेश गुरु,  मंगला प्रसाद  मिश्रा,  प्रज्ञा त्रिपाठी, नन्दनी जोशी एवं समाज जन मौजूद थे। कार्यक्रम में अवनी  शुक्ला एवं  वेदिका जोशी द्वारा  आकर्षक  नृत्य  की  प्रस्तुति दी गई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment