दतिया में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा MP Home Minister Narottam Mishra ने प्रेम और सादगी को जीवन में सुख, शांति और सफलता का आधार बताया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ Bhartiya Dangi Kshatriya Sangh Program के सामाजिक भारतीय दांगी क्षत्रिय संघको संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जीवन में विनम्रता का होना जरूरी है। जिनके पास विनम्रता की पूँजी होती है, वे निरंतर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते चले जाते हैं। विनम्रता के साथ प्रेम, सादगी और अथक परिश्रम सफलता के मार्ग को प्रशस्त करते हैं। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह दांगी सहित वरिष्ठ नागरिक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

65 छोटी जोत के किसानों को प्रदाय किये कृषि यंत्र

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया में लघु एवं सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में लाभान्वित किया। उन्होंने 11 गाँव के अनुसूचित जाति वर्ग के 265 छोटी जोत के किसानों को 26 लाख 50 हजार रूपये की राशि के कृषि यंत्र प्रदान किये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment