सर्वे से उत्साहि CM केजरीवाल, मध्यप्रदेश में करने जा रहे महारैली 

MP AAP : दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर मध्यप्रदेश पर है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी एक रोड शो करने जा रही है। जानकारी के अनुसार इसका आगाज मध्य प्रदेश के ग्वालियर से किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद ग्वालियर में 25 जून को ग्वालियर से चुनावी शंखनाद करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 

आप की इस रैली में एक लाख से अधिक लोगों को शामिल होने का दावा किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल के मेगा रोड शो को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। 

आपको यह भी बता दें कि सीएम केजरीवाल का यह दौरा ग्वालियर चंबल में बेहद खास माना जा रहा है। पार्टी के सर्वे के अनुसार यहां की जनता बदलाव चाहती हैं। इसी को लेकर केजरीवाल ने खुद ही ग्वालियर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करना सुनिश्चित किया है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment