मध्यप्रदेश : अनुकंपा नियुक्तियों पर लगा बैन, आदेश जारी

नए साल की शुरूआत होते ही मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेकर लोगों को झटका दिया है। सरकार के एक विभाग ने अनुकंपा नियुक्तियों पर रोक लागाने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब अनुकंप नियुक्तियां नहीं हो पाएंगी। विभाग द्वारा इसके आदेश भी जारी कर ​दिए गए है। 

जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग ने अनुकंपा नियुक्तियों पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके लिए संबंधित विभागों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं जारी सर्कुलर के अनुसार क्षेत्रिय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि वह अपने कलेक्टरों को विभाग में रिक्त पदों की जानकारी नहीं दे। जाकि कलेक्टर अनुकंपा नि​युक्तियां नहीं कर सके। 

प्रमुख अभियंता की ओर से प्रदेश के क्षेत्रीय अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि विभाग में सहायक वर्ग-3, भृत्य एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के पदों को मप्र शासन द्वारा सांख्येत्तर घोषित किया है जिससे मंडल कार्यालय, संभागीय कार्यालय में इन पदों की रिक्तता होगी, लेकिन विभागीय संरचनाओं में अधिक संख्या में कार्यरत कर्मचारियों से पद भरे हुए हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment