इस बार भारी बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार - दिग्विजय सिंह

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने यहां कांग्रेस कमेटी की बैठक ली, इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस कर क्षेत्र के हालतों पर चिंता जताई। 

दिग्विजय सिंह ने कहा की सन 1985 में आखरी बार कांग्रेस का विधायक हरसूद से बना था और लगातार यहां से भाजपा जीत रही है, लेकिन कुछ परिवर्तन नजर नहीं आ रहा, हालात में कोई सुधार नहीं है। उन्होंने कहा की आज हरसूद के मजदुर महाराष्ट्र, गोवा और न जाने कहां-कहां जाते है, उनका शोषण होता है, उनको रोजगार के नाम से उनका मेहनताना बराबर नहीं मिलता। 

मनरेगा की योजना बंद 

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी नरेगा की योजना सोनिया गांधी के सुझाव पर केंद्र सरकार ने लागू की, जिसकी वजह से लोगो को काफी रोजगार मिला, लेकिन उसका सही क्रियान्वयन अगर होता तो मजदूरो का पलायन नहीं होता। आज मोदी सरकार ने मनरेगा में मी इतने कानून बना दिए, इतने नियम बना दिए की उसका क्रियान्वयन में आज मुसीबत हो रही है। 

चरम सीमा पर बेरोजगारी 

बेरोजगारी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा की आज पूरे तरीके से यहां पर बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आज भी यहां के युवकों के लिए न कोई आईटीआई है, न पॉलीटेक्निक है। स्किल डेवलपमेंट का बहुत बड़ा कार्यक्रम कांग्रेस की यूपीए सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए, सारी योजनाये बनाई, लेकिन आज तक उनका कोई क्रियान्वयन यहां नही किया गया।

आदिवासी विरोधी है भाजपा

आदिवासियों को लेकर उन्होंने कहा की पूरे तरीके से यहां पर आदिवासी क्षेत्रों में वो काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। आज भी भू-अधिकार अधिनियम के पट्टे नहीं बांट पाए, पेसा कानून सही ढंग से लागू नहीं हुआ। पेसा कानून 1996 में केंद्र सरकार ने पार्लियामेंट में सर्व सहमति से पारित किया। मध्यप्रदेश पहला राज्य था जब मेरे कार्यकाल में पेसा कानून के नियम बनाने की प्रक्रिया हमने शुरूआत की। ग्राम स्वराज की कल्पना से जुड़े हुए सारे पहलुओं को हमने कानून में बांधा, ग्राम स्वराज का कानून आज भी लागू है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है।

जंगलों की हो रही अंधाधुंध कटाई 

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि नेपा नगर में जंगल कटाई धड़ल्ले से चल रही है। यहां पर भी चली हुई है। दिन भर माफिया काम कर रहे है। आज पूरे देश प्रदेश में जहा एक तरफ जंगल कटते चले जा रहे हैं। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी नाटक नोटंकी करने के लिए भोपाल में रोज एक पेड़ लगाते हैं और आप एक  पौधा लगा रहे हो और हजारों पेड रोज कट रहे है। 

कांग्रेस जो कहती है वो करती है 

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कमलनाथ जी ने जो वादे किये थे, वो उन्होंने निभाए है और आगे भी निभाएंगे। माहौल पूरे प्रदेश में भाजपा के विरोध में है। भाजपा में विद्रोह के स्वर उभर कर सामने आने लगे हैं। इस बार भारी बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment