कौन है शैली ओबरॉय, जिन्होंने जीता मेयर का चुनाव

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी पटेल वार्ड से पहली बार पार्षद बनी आप पार्टी की शैली ओबरॉय ने दिल्ली नगर निगम का मेयर का चुनाव जीत लिया है। शैली ओबरॉय ने दिल्ली के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव जीता है। मेयर चुनाव में ओबरॉय को 150 वोट मिले, जबकि भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के 116 वोट मिले।

कौन है शैली ओबरॉय?

दिल्ली नगर निगम की नई मेयर शैली ओबरॉय दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता सतीश कुमार व्यापारी हैं। उनका एक भाई और एक बहन है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। शैली ओबरॉय 39 साल की है। वह व्यापार संस्था भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। शैली ओबरॉय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। उन्हें मिस कमला रानी पुरस्कार भी मिल चुका है। 

बता दें की शैली ओबरॉय साल 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थी। आम आदमी पार्टी ने उन्हें दिल्ली महिला विंग का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया था। शैली ओबरॉय को मेयर का चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment