Cold Health News : ठंड में क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए

Cold Health News : ठंड के दिनों में अक्सर लोग खाने-पीने के आलसी हो जाते हैं। लेकिन यदि आप भी आलसी है और ठंड में क्या खाना और क्या पीना चाहिए ( what to eat and drink in cold season ) नहीं समझ में आ रहा है। तो आप के लिए ये स्टोरी खास है। ठंड के मौसम में केवल गर्म कपड़े पहनकर ठंड से नहीं बचा जा सकता, बल्कि ठंड से बचने के लिए शरीर को ठंड के अनुसार कपड़ों के साथ खानपान पर भी फोकस करना पड़ता है। इस मौसम में सही डाइट आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है। ब्लड सर्कुलेशन, कोल्ड कफ और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। ठंड का मौसम सेहत के लिए बहुत बेहतर माना जाता है। इस मौसम में फल-सब्जी भी कई तरह के आते हैं और वे ताजे भी रहते हैं। इसके अलावा इस मौसम में पाचनतंत्र भी बहुत अच्छे से कार्य करता है, इसलिए इस मौसम में सेहत का ध्यान विशेष रखना चाहिए।

ठंड के मौसम में व्यायाम पर भी जोर दिया जाना चाहिए और आइसक्रीम आदि ठंडे पदार्थ नही खाना चाहिए। कोशिश करें कि भोजन के बाद गुनगुना पानी जरूर पिएं। सर्दी में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं जबकि ठंड के मौसम में भी 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।  दही खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ताजा दही ही खाएं। पैक्ड और प्रिजर्वेटिव भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इस मौसम में बासी भोजन बिल्कुल ना करें और गर्म खाना ही खाएं। खाने को बार-बार गर्म भी न करें। भोजन में लौंग, हल्दी, काली मिर्च, गुड़, कढ़ी पत्ता, पान, दालचीनी, अदरक शामिल करें। इनका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता है, साथ ही सर्दी-जुखाम से भी बचाता है। दूध में हल्दी डालकर पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खाने में विटामिन C युक्त फल जरूर शामिल करें। सामान्य चाय के बजाए ग्रीन टी पिएं। सलाद में मूली, टमाटर, चुकंदर, गाजर को जरूर शामिल करें। 

सर्दियों में शहद खाना चाहिए। शहद अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो आपके शरीर को ऊर्जा देता है। शहद प्राकृतिक रूप से गर्म होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट आ जाती है और ठंड कम लगती है। इसी वजह से गर्मियों में कभी भी शहद खाने की सलाह नहीं दी जाती। यह आपको सर्दी, जुकाम और फ्लू से दूर रखता है। इसलिए सर्दियों में सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीएं। ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन करें ये  आपके लिए फायदेमंद होता है। गुड़ में मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन होने के कारण यह माइग्रेन, अस्थमा के अलावा कफ की समस्या से भी निजात दिलाता है। सर्दियों में अगर कफ जम जाए, तो गुड़ को अदरक के साथ जरूर खाएं। सर्दियों में संतरा खूब खाएं, क्योंकि संतरा विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। संतरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते है। अदरक का इस्तेमाल केवल चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। अदरक में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी होती है, जो ठंड के दिनों में शरीर में गर्माहट बनाए रखती है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment