छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा. ग्राम पंचायत गातापार जंगल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.
भाजपा नेता महेश केवट ने संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर 10 साल पुराना राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. राज्यसभा की तीसरी सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने वाले वह पिछले एक दशक के पहले नेता बने हैं. कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद महेश केवट बिना मतदान के विजेता घोषित हुए थे. शपथ ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. लगातार अनुपस्थिति के कारण उनके खिलाफ पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. कोर्ट ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. यह मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है. अब इस केस की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी.
भोपाल:MP Vidhan Sabha Monsoon Satra: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में सोमवार को विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सपन्न हुई,जिसमें जुलाई...
भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव: 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लगातार...
आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/कुलदीप खराड़ीया/ मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने...