मध्यप्रदेश के भिंड जिले में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं. पहले मामले में मोबाइल अपडेट के नाम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही एक व्यापारी का फोन हैक हो गया और उसके खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए गए. दूसरे मामले में फर्जी पार्सल डिलीवरी के नाम पर 5 रुपये का भुगतान करवाकर एक बुजुर्ग के फोनपे खाते से 98,999 रुपये उड़ा लिए गए. दोनों मामलों में कुल 1.57 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अनजान लिंक व फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील की है.
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान चर्चा में है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका टिकट आशुतोष तिवारी ने नहीं, बल्कि किसी और स्तर पर काटा गया है. उन्होंने समर्थकों से किसी गलत व्यक्ति पर नाराजगी न निकालने और "ब्रह्मास्त्र सही जगह चलाने" की बात कही.
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देवास दौरे के दौरान दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की 25 हजार वोटों से जीत का दावा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में प्रशासन का दुरुपयोग हो सकता है, लेकिन जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी. इसके साथ ही पटवारी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस लेने के फैसले पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह विभाग वापस लिए जाते रहे तो अधिकांश विभाग मुख्यमंत्री को ही संभालने पड़ेंगे.
दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपचुनाव प्रभारी भरत सिंह कुशवाह की सहमति से चुनाव अभियान प्रमुख और सह प्रमुख की नियुक्ति की गई है. पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और चुनावी अभियान को धार देने में जुटी है. पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा लगातार एकजुटता का संदेश दे रही है. आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों के दतिया दौरे भी संभावित हैं.
मध्यप्रदेश भाजपा के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा. पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया के निधन की खबर आई. इसके बाद कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रेलम चौहान का भी असमय निधन हो गया. दोनों नेताओं के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सांसद वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गए हैं. टिकट नहीं मिलने के बाद उनके रुख पर कांग्रेस और भाजपा दोनों की नजर बनी हुई है. कांग्रेस उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा भी राजनीतिक समीकरण अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रही है.
खबर digital news रिपोर्टर /कटनी मध्यप्रदेश के सिंचाई इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल स्लीमनाबाद जल-सुरंग अब पूर्णता की दहलीज पर खड़ी है।...