देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ईंधन खुदरा विक्रेता 'नायरा एनर्जी' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव में पेट्रोल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.
त्योहारों के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने अपने प्रॉडक्ट्स जैसे TV, AC, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के दाम 3 से 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं.