Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeविदेशसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन ने दिया जोर

न्यूयॉर्क: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए इस पर जोर दिया।

मैक्रॉन ने यह भी कहा कि भारत के साथ जर्मनी, जापान और ब्राजील को भी स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए, और अफ्रीकी महाद्वीप से दो देशों को प्रतिनिधित्व के लिए नामित किया जाना चाहिए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र और विशेष रूप से सुरक्षा परिषद की वर्तमान संरचना में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि यह संस्था अधिक प्रभावी बन सके।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट सहित कई वैश्विक नेताओं ने भी भारत की यूएनएससी में स्थायी सदस्यता का समर्थन किया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट