सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ पुलिस ने नकली पिस्टल दिखाकर अड़ीबाजी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
मुखबिर से मिली थी सूचना
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति राहुल उर्फ टुली और पिंटू सिंह उर्फ अनिल बगहा बायपास के पास संदिग्ध रूप से खड़े हैं और संगठित होकर अड़ीबाजी करने की फिराक में हैं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने पुलिस को नकली पिस्टल दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। आरोपियों को अन्य अड़ीबाजी के प्रकरणों में भी गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
नकली पिस्टल चाकू बरामद
आरोपियों से पुलिस ने प्लास्टिक की नकली पिस्टल, 1 खटकेदार चाकू, 1 टाटा पंच कार बरामद की है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक अजीत सिंह (सायबर सेल), सउनि रामगोपाल ठकुरिया, प्र.आर. विवेक दुबे, विकास सिंह, प्रवीण तिवारी, अविनय शर्मा, रवि पाण्डेय, शरद मिश्रा, आरक्षक अंकेश मरमट, कृष्णरंजन सिंह, म.आर. ज्योति सिंह और प्रीती शुक्ला की भूमिका सराहनीय रही।


