Alirajpur News: संजय वाणी/खबर डिजिटल/ 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एक अभिनव जनजागरूकता अभियान ‘हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए’ प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य दंड के बजाय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ‘हेलमेट बैंक’ की स्थापना की गई।
‘हेलमेट बैंक’ एक नवाचार
यह पूर्णतः जनसहभागिता आधारित पहल है, जिसके अंतर्गत जिले के सक्षम नागरिक स्वेच्छा से हेलमेट खरीदकर पुलिस थानों में जमा कर रहे हैं। बाद में पुलिस द्वारा इन हेलमेटों को जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क वितरित किया जा रहा है, ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें। इस अभियान को पूरे जिले में चलाया जा रहा है, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
यातायात पुलिस ने बांटे हेलमेट
आलीराजपुर कोतवाली, यातायात पुलिस ने संयुक्त रुप से हेलमेट बैंक में प्राप्त हेलमेटों का वितरण सिनेमा चौराहे पर जरूरतमंद वाहन चालकों को किया। आमजन ने पुलिस के नवाचार की जमकर सराहनी की, क्योंकि यह उनके सामने पहली बार हो रहा है।
सिनेमा चौराहे हेलमेट वितरण के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सितोले, प्रभारी यातायात अर्जुन वास्कले एवं कोतवाली, यातायात पुलिस की टीम उपस्थित थी।


