P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : बाघ का रोड क्रॉस करना ग्रामीणों के लिए रोमांचक...

Seoni News : बाघ का रोड क्रॉस करना ग्रामीणों के लिए रोमांचक अनुभव, वीडियो वायरल

वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से एक रोमांचकारी दृश्य सामने आया है। यहां टुरिया रोड पर एक बाघ सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बाघ बिना किसी डर के सड़क पर टहलते हुए जंगल की तरफ बढ़ जाता है।

वीडियो चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। पेंच टाइगर रिजर्व सफारी के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक बाघ देखने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना भी सफारी क्षेत्र के पास ही हुई, जहां कई वाहन मौजूद थे।

लोगों को दी सावधान रहने की सलाह
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानियाँ बरतने की सलाह दी है। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी स्थिति में किसी भी वाहन को बाघ के बहुत पास नहीं जाना चाहिए और न हीड़ जमा करनी चाहिए। साथ ही लोगों को सड़क पर खड़े रहने से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

वन्य जीवों की आवाजाही सामान्य
वन विभाग का कहना है कि जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है और पर्यटकों को नियमों का पालन करते हुए ही सफारी का आनंद लेना चाहिए। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बाघ के रात के समय और सुबह के घंटों में सड़क पार करने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए इन समयों में विशेष सतर्कता जरूरी है।

वीडियो बनाने के जोखिम से बचें
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी गश्त बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना या असुरक्षित स्थिति से बचा जा सके। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन लोगों से अपील कर रहा है कि वे ऐसे वीडियो बनाने के लिए जोखिम न लें और वन्यजीवों के प्राकृतिक मार्ग में बाधा न डालें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट