भोपाल/गुवाहाटी। Today CM Mohan Yadav Program खबर डिजिटल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 8 जनवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी दौरा है। इस दौरान वे राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में सहभागिता करेंगे और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9:50 बजे मेफेयर स्प्रिंग वैली रिज़ॉर्ट, सोनापुर (जिला कामरूप महानगर) गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठकों में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे नीलाचल हिल्स, गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां उनका स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वे रेडिसन ब्लू होटल, गुवाहाटी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रेशम गांव सुआलकुची का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:20 बजे प्रसिद्ध रेशम गांव (सिल्क विलेज) सुआलकुची पहुंचेंगे। यहां वे रेशम उद्योग से जुड़े कारीगरों और गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। एकदिवसीय गुवाहाटी दौरे के पश्चात मुख्यमंत्री रात्रि 08:00 बजे गुवाहाटी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


