P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 जुआरी...

उज्जैन में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 जुआरी गिरफ्तार

देवास रोड पर जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 जुआरी गिरफ्तार

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ थाना नागझिरी पुलिस और क्राइम ब्रांच उज्जैन की संयुक्त टीम ने देवास रोड क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैंड वाली गली, क्षिप्रा विहार स्थित अब्दुल मजीद उर्फ बबलू के मकान की पहली मंजिल पर दबिश दी। इस दौरान 15 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने 70,460 नगद, 52 ताश के पत्ते और 14 मोबाइल फोन जब्त किए। सभी आरोपी ताश पत्तों से जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल थाना में हिरासत में हैं। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद क्षेत्र में जुए की गतिविधियों को रोकना और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट