P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 18 January 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,व्यापार में...

Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,व्यापार में होगा लाभ

दैनिक राशिफल

मेष (Aries) – व्यापारिक निर्णय लेने के लिए भावनाओं की बजाय बुद्धि का उपयोग करेंगे। आर्थिक प्रबंधन स्वयं करेंगे । परिपक्व महिला द्वारा वित्तीय सलाह मिल सकती है। करियर में आत्म निर्भर बनेंगे। बुरे निवेश पहचान कर दूर करेंगे। प्रेम में भावुक रोमांचक रिश्ते की शुरुवात हो सकती है। मौजूदा रिश्ते में साथी को शादी का प्रस्ताव दे सकते हैं। परंतु साथी का ध्यान करियर पर अधिक हो सकता है। गाय को गुड़ खिलाए।

शुभ रंगः- आसमानी

वृषभ (Taurus) – वर्तमान आर्थिक स्थिति में असंतुष्टि महसूस हो सकती है। नौकरी बदलने के संकेत है। नर करियर के अवसर हैं। व्यापार में उन्नति के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम के संदर्भ में आप और आपके साथी के बीच तीव्र आकर्षण रोमांच अनुभव करेंगे। प्रेमपूर्ण, समय एक दूसरे के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांस से भरपूर भ्रमण का आनंद लेंगे। एकल लोगों को नया रोमांचकारी साथी मिलने के संकेत हैं। बंदर को गुड़ खिलाए ।

शुभ रंग :- केसरिया, मरून

मिथुन (Gemini) – व्यवसाय, व्यापार मे छुपा हुआ धोखा सामने आ सकता है। नौकरी में सहकर्मी आपके पीठ-पीछे बुराई कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। करियर में वित्त से संबंधित कोई गबन या चोरी सामने आ सकती है। धोखाधड़ी से सावधान रहें। प्रेम जीवन मे आप अतीत से जुड़े किसी साथी के बारे मे सोच सकते हैं। मौजूदा रिश्ते मे प्रेमी के साथ मिलकर गलत‌फहमिया दूर करेंगे। रिश्ते मे अपने प्रयत्नो से भावनात्मक पूर्णता अनुभव करेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाए।

शुभ रंग:- सफेद, मल्टीकलर

कर्क (Cancer) – ‘वित्तीय सफलता, अप्रत्‌याशित धन लाभ, सफल निवेश कड़ी मेहनत का प्रतिफल मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में आप जो भी आर्थिक निर्णय लेंगे उसमे सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति वेतन वृद्धि की संभावना है। प्रेम जीवन मे साथी के साथ मिलकर आनन्द पूर्ण, भावनात्मक समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों के साथ, परिवार के साथ मेल मिलाप, उत्सव मानाने के संकेत हैं। आप और आपके साथी से कोई तीसरा व्यक्ति ईष्या कर सकता है। ध्यान रखें। हल्दी तिलक लगाए ।

शुभ रंगः- लाल, नारंगी

सिंह (Leo) – नए विचार, सीखना जिज्ञासा, बौद्धिक विकास के संकेत हैं। व्यापार, नौकरी में कोई ऐसा आइडिया मिल सकता है जिससे वित्तीय स्थिति सुधर सकती है। निवेश के मामले में सतर्क रहें। व्यवसायिक दस्तावेज ध्यान से रखें। प्रेम रिश्ते में कोमल सशक्त जुड़ाव रहेगा। आप और आपका साथी शालीनता, आत्मविश्वास से चुनौतियों का सामना करेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान व योग करें।

शुभ रंगः -हल्का नीला, क्रीम

कन्या (Virgo) – आप पर भारी आर्थिक दबाव, ऋण, अप्रत्याशित खर्चों का दायित्व आ सकता है। क्षमता से अधिक जिम्मेदारी आ सकती है। कार्यभार सम्भालने के लिए पेशेवर मदद लें। प्रेम से संबंधित मामलों में रिश्ते में कुछ पुरानी आद‌तों को छोड़ सकते हैं। मौजूदा रिश्ते में जो चीजें काम नहीं कर रही है उन्हें छोड़ने के संकेत है। बदलाव को अपनाएँ। एकल लोग कुछ नया आकर्षित करेंगे। गरीबों में गेहूं दान करें।

शुभ रंगः- सुनहरा

तुला (Libra) – व्यापार में जो भी आर्थिक बाधाए आएंगी उन्हें पार कर लेंगे। नौकरी में सार्वजनिक तौर पर प्रशंसा मिलेगी। व्यापारिक सौदे सफल होंगे। पदोन्नति निवेश के सफल प्रतिफल का संकेत हैं। प्रेम संदर्भ मे साथी के साथ, शक्तिशाली संबंध रोमांस, पारस्परिक आकर्षण महसूस होगा। नए रोमीटिक रिश्ते की शुरुवात संभव है। अतीत के विवादों को छोड़‌कर आगे बढ़ें‌गे। गरीब मजदूरों की मदद करो।

शुभ रंग :- सफेद, गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio) – लगन और बचत करके आपकी आर्थिक स्थिति समृद्ध बनेगी। भौतिक सफलता, प्रियजनो की सहायता, व्यवसाय लेखांकन में विशेषज्ञ की सलाह लेने की संभाव‌ना है। नौकरी में उच्चपद प्राप्त होगा। प्यार में रोमांचक संबंध, प्रबल आकर्षण महसूस होगा। मौजूदा प्रेम में नई ऊर्जा, आत्मीयता आएगी। भगवान गणेशजी की पूजा करो।

शुभ रंग:- हल्का पीला, हरा

धनु (Sagittarius) – व्यापार मे आ रही समस्याओं का अध्ययन करेगे। वित्तीय आवश्यक्ताओं, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजना बनाएंगे। जोखिम भरे निवेश ना करें। सलाहकार से सलाह लें। प्यार संदर्भ में रिश्ते में पारदर्शिता, कठिन सच्चाइयों का सामना करना, उचित विकल्प चुनना संभव है। जीवनसाथी से विवादों को सम्मान समझौते, ईमानदारी से सुलझाए । किसी मामले में कोर्ट कचहरी संभव है। भोजन में हरी सब्जिय| शामिल करें। दूध-चावल दान करें।

शुभ रंग :- क्रीम, गुलाबी

मकर (Capricorn) – धन के प्रति तर्किक दृष्टिकोण अपनाएगे। व्यवसाय के निर्णय तीक्ष्ण बुद्धि से लेंगे। बचत करने, बजट बनाने पर ध्यान देंगे |भ्रामक नौकरी प्रस्तावों से सावधान रहें। करियर में सोच समझकर आगे बढ़ेंगे। कोई आपसे वित्तीय सलाह ले सकता है। प्रेम जीवन में अतीत के दर्द झगड़ों से दूर होकर रिश्ते में शांतिपूर्ण स्थिति की ओर बढ़ेंगे। प्रगति के लिए नकारात्मक पैटर्न के बोझ को छोड़ेंगे। मिश्री या सफेद मिठाई दान करें।

शुभ रंग:- गुलाबी, सफेद.

कुंभ (Aquarius) – आपके पास भौतिक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और संसाधन मौजूद रहेंगे। घर के प्रबंधन मे रिश्तेदारों में पैसे खर्च हो सकते हैं। करियर में अपने दम पर समृद्धि, निर्मित करेंगे। व्यवसाय में ग्राहक मिलेंगे। साझेदारी सफल, होने के संकेत हैं। प्रेम संबंध में आपका साथी विश्वसनीय समृद्ध देखभाल करने वाला हो सकता है। रिश्ते में भावनात्मक और वित्तीय सुरक्षा..
रहेगी। अविवाहित विवाह की जिम्मेदारी ले सकते हैं। घर के बुजुर्गो का आदर करें। शराब से परहेज करें।

शुभ रंग :- लेमन यलो

मीन (Pisces) – व्यापार में महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय करने पड सकते हैं। करियर में दो रास्तों में से एक का चुनाव करना पड़ेगा। नौकरी संदर्भ में आय और खर्चा के बीच संतुलन बनाएंगे। व्यवसाय में लिए गए आर्थिक चुनाव भविष्य पर गहरा असर डालेंगे इसलिए सोचसमझकर निवेश करें। धन चाहते हैं या सिर्फ दिखावा इसकी स्पष्टता मस्तिष्क में रखें। प्रेम संबंध में भावनात्मक जटिलता, छिपा हुआ भय ,भ्रम का संकेत है। आपके और साथी के बीच गलतफहमी असुरक्षा, संभव है। छिपे हुए दुश्मन सामने आ सकते हैं। भगवान गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंगः – भूरा, बहुरंगी

18 जनवरी रविवार आज का राशिफल

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु मा
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट