उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी आज उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। भस्म आरती में भाग लेने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने उनका विधिवत स्वागत एवं सत्कार किया।
मीडिया से बातचीत में नीतीश ने बताया कि उन्होंने भगवान महाकाल से एक विशेष मनोकामना मांगी है, जिसे वे अभी साझा नहीं कर सकते। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मान्यता है कि मनोकामना बताने से वह पूरी नहीं होती। साथ ही उन्होंने कहा कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे फिर से महाकाल के दर्शन के लिए लौटेंगे।
उनके आगमन से श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखा गया।
उज्जैन: भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
नीतीश कुमार रेड्डी के श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन
सम्बंधित ख़बरें


