P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी नगर पालिका के वार्डो में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन...

सिवनी नगर पालिका के वार्डो में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 37 लोग घायल

आवारा कुत्तों ने 37 लोगों को काट लिया

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने भयावह हो गए कि एक ही दिन में अलग-अलग इलाकों में आवारा कुत्तों ने 37 लोगों को काट लिया। इनमें बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद सर्जन ने कुत्ता काटने के मामलों की पुष्टि की।

जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़

आवारा कुत्तों के हमलों के बाद जिला अस्पताल में घायलों की भारी भीड़ देखने को मिली। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक ही दिन में इतने अधिक मामलों का सामने आना चिंताजनक है।

वीडियो आए सामने

नगर के अलग-अलग स्थानों से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आवारा कुत्ते राहगीरों, बच्चों और बाइक चालकों को दौड़ाकर काटते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो के बाद लोगों में डर और आक्रोश और बढ़ गया है।

नगर पालिका का पक्ष

नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर निकाला गया है और प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर छोड़ने पर एनजीओ आपत्ति जताते हैं, वहीं बीते दिनों नगर पालिका कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद नगर पालिका समाधान की योजना बना रही है।

विपक्ष का आरोप

कांग्रेस पार्षद ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक से नगरवासी दहशत में हैं और सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।

फिलहाल, आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से सिवनी शहर में डर का माहौल बना हुआ है और नागरिकों को तत्काल ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट