P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशPM-JANMAN Yojana Corruption: डिंडौरी में सचिव साहब 2 हजार लेकर जारी करते...

PM-JANMAN Yojana Corruption: डिंडौरी में सचिव साहब 2 हजार लेकर जारी करते हैं किस्त…

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकारें PM-JANMAN Yojana के तहत समाज के आखिरी छोर पर खड़े बैगा जनजाति के परिवारों को पक्का मकान और सम्मानजनक जीवन देने का दावा करती है वही जमीनी स्तर पर Corruption की दीमक इन योजनाओं को खोखला करने में जुटी हुई है।

मामला डिंडौरी जिले के समनापुर विकासखंड का है। जहां ग्राम पंचायत फिटारी के सचिव पर अपने आवास की किस्त जारी करवाने के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं।
ग्राम पंचायत फिटारी की कई बैगा महिलाएं और पुरुष मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ितों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत के सचिव ताराचंद ने प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना की चौथी किस्त जारी करने के बदले उनसे पैसों की मांग की।

दावोस 2026 में MP-DP World का बड़ा MOU, लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगी रफ्तार – Khabar Digital

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव साहब ने हर एक महिला से ₹2000 और पुरुषों से ₹1000 लिए हैं। हमारे विरोध करने पर कारण पूछा गया, तो सचिव ने कहा की पैसे जनपद पंचायत में देना पड़ता है तभी किस्त जारी होगी।

अपनी मेहनत की कमाई और हक के पैसों की लूट से परेशान 8 से 10 महिलाओं ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंप कर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग रखी। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषी सचिव के खिलाफ कितनी ठोस कार्यवाही करता है ।

Bhojshala छावनी में तब्दील: बसंत पंचमी और जुमे की नमाज पर बनी ये व्यवस्था, कलेक्टर बोले- सुरक्षा सर्वोपरि – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट