भोपाल, खबर डिजिटल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav रविवार, 8 फरवरी 2026 को कटनी और शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav Today Katni Shahdol Visit कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.10 बजे हेलीपेड कटनी पहुंचकर वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इसके बाद CM Mohan Yadav दोपहर 12.45 बजे कटनी से रवाना होकर शहडोल जिले के लालपुर एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे।
वहां से धनपुरी (विधानसभा क्षेत्र जैतपुर) स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दोपहर 1.35 बजे विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे धनपुरी से पुनः लालपुर एयरस्ट्रिप लौटेंगे। इसके बाद वे 3.05 बजे शहडोल जिले के गंधिया (विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी) के लिए रवाना होंगे, जहां 3.20 बजे उनका आगमन होगा।
गंधिया में मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के साथ-साथ माता शबरी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शाम 4.35 बजे CM Mohan Yadav गंधिया से रवाना होकर रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 5.05 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम लगभग 6.00 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने के बाद 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।


