सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी में स्वच्छता को लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शुक्रवार सुबह नेहरू वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और नागरिकों से सीधे संवाद कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की अपील की।शहर को स्वच्छता के उच्चतम मानकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार लगातार सुबह-सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने नेहरू वार्ड पहुंचकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय रहवासियों से बातचीत कर स्वच्छता के नियमों के बारे में जानकारी दी।निगमायुक्त ने नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने और कचरा वाहन को अलग-अलग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल रैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाकर हर नागरिक को इसमें सहभागी बनना होगा।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने नेपाली मोहल्ला, बजरंग कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, हेड सफाई दरोगा तेजभान सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।निगम प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों को पूरा करने के लिए शहर में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था संचालित की जा रही है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन का ही उपयोग करें
सुबह-सुबह जनता के बीच पहुंचीं निगमायुक्त, गीला-सूखा कचरा अलग रखने का दिया संदेश
सम्बंधित ख़बरें


