राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ जिले के पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ओसवाल कपड़ा फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर से काले धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भारी नुकसान की आशंका
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखा कपड़ा और अन्य सामान आग की चपेट में आ गया, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसे अज्ञात कारणों से लगी आग बताया जा रहा है।
काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही कुरावर थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोक लिया।
कुरावर थाना इलाके का मामला
आग लगने की इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। यह पूरा मामला कुरावर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


