P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMLA Mukesh Malhotra : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विधायक मल्होत्रा, क्या बचेगी विधायकी?

MLA Mukesh Malhotra : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विधायक मल्होत्रा, क्या बचेगी विधायकी?

MLA Mukesh Malhotra : विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने अपने विधानसभा निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की है, जिस पर 19 मार्च को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

मामला सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस J. B. Pardiwala और जस्टिस K. V. Viswanathan की बेंच के सामने पेश किया जाएगा। सुनवाई में हाईकोर्ट के फैसले पर रोक (स्टे) को लेकर अहम निर्णय हो सकता है।

हाईकोर्ट ने किया था निर्वाचन शून्य

बता दें कि ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच ने मुकेश मल्होत्रा के विधानसभा निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया था। और दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया था।

ये थे मल्होत्रा पर आरोप

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई थी, जिसके चलते उनका निर्वाचन अमान्य माना गया।

24 मार्च तक समयसीमा

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 24 मार्च है। यदि इस दौरान सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर स्टे नहीं मिलता है, तो मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन औपचारिक रूप से शून्य हो जाएगा और वे विजयपुर सीट से विधायक नहीं रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट