P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMohan Cabinet Expansion : मोहन कैबिनेट​ विस्तार की अटकले तेज, ये होंगे...

Mohan Cabinet Expansion : मोहन कैबिनेट​ विस्तार की अटकले तेज, ये होंगे बाहर, इन्हें मिलेगा मौका?

Mohan Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर हलचल तेज हो गई है। सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ हुई अहम बैठकों के बाद संकेत मिल रहे हैं कि राज्य सरकार में जल्द बदलाव हो सकता है।

नए चेहरों को मिलेगा मौका!

सूत्रों के अनुसार, सरकार में 4 से 5 नए चेहरों को मंत्री पद दिया जा सकता है। इस संभावित विस्तार में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कुछ नए विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है।

कुछ मंत्री होंगे मंत्रिमंडल से बाहर!

फेरबदल की खबरों के बीच अंदर खाने से खबर यह भी है कि कुछ अनुभवी और लंबे समय से पद पर बने मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। ऐसे नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी या अन्य राज्यों में प्रभारी के रूप में भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

इन विधायकों को मिलेगा मौका?

मंत्री पद के संभावित दावेदारों में गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़ और बृजेंद्र सिंह यादव जैसे नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस और कमलेश शाह के नाम भी चर्चाओं में हैं। सूत्रों की माने तो एक आदिवासी विधायक को भी कैबिनेट में जगह दिए जाने पर विचार किया जा सकता है।

निगम-मंडलों में भी नियुक्तियां

सिर्फ मंत्रिमंडल ही नहीं, बल्कि निगम, मंडल और प्राधिकरणों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में बताई जा रही है। दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान इन नियुक्तियों को लेकर भी सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कुछ नामों पर मंथन जारी होने के कारण अंतिम सूची अभी जारी नहीं हुई है।

संगठन में भी तेजी

प्रदेश भाजपा संगठन में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नई प्रदेश कार्यकारिणी को भी जल्द घोषित किया जा सकता है। राजनीतिक जानकारों की माने तो मोहन सरकार नवरात्रि में या फिर नवरात्रि के बाद भाजपा नेताओं को खुशखबरी दे सकती है। फिलहाल नेताओं को नियुक्तियों का इंतजार है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट