P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMonalisa Viral Video : मोनालिसा का आरोप, डायरेक्टर ने मुझे छुआ, दी...

Monalisa Viral Video : मोनालिसा का आरोप, डायरेक्टर ने मुझे छुआ, दी सुसाइड की धमकी

Monalisa Viral Video : महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में आईं महेश्वर की माला बेचने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दूसरे धर्म में शादी करने के बाद मोनालिसा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं और रोते हुए उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

मिल रही धमकियां

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि फरमान के साथ शादी के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग उनकी शादी का विरोध कर रहे हैं और इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और केरल सरकार से सुरक्षा देने की अपील की है।

परिवार पर गंभीर आरोप

मोनालिसा ने अपने ही परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनके माता-पिता ने अब तक हमारी शादी को स्वीकार नहीं किया है और वे इस रिश्ते से नाराज हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म डायरेक्टर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से दूर करने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नही मोनालिसा का कहना है कि मेरे मां बाप मीडिया के सामने जो कह रहे है वो एक दिखावा है, उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है। तो वही डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कहा की उनकी फिल्म 10 करोड़ में नहीं, बल्कि महज 3 लाख रुपए की है। सनोज मिश्रा उनके परिवार को भड़काने का काम कर रहे है।

दी आत्महत्या की धमकी

मोनालिसा ने यह भी कहा कि उनकी शादी को “लव जिहाद” का नाम दिया जा रहा है, जबकि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई तो वे सुसाईड कर लेगी।

फरमान का आरोप

वहीं उनके पति फरमान ने भी आरोप लगाया कि उन्हें उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने और बदनाम करने की कोशिश हो रही है। फरमान ने यह भी कहा कि दोनों ने आपसी सहमति के साथ शादी की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट