P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedBank Holiday List April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक,...

Bank Holiday List April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे पूरी लिस्ट

Bank Holiday List April 2026: अप्रैल 2026 की शुरुआत के साथ ही नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस दिन बैंक खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय बैंकिंग कैलेंडर के अनुसार महीने की शुरुआत में ही कामकाज प्रभावित रहेगा। 1 अप्रैल को नए फाइनेंशियल ईयर के चलते अधिकांश बैंकों में खातों की क्लोजिंग और अन्य प्रक्रियाएं होती हैं, इसलिए इस दिन आम ग्राहकों के लिए सेवाएं उपलब्ध नहीं रहतीं। इसके बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में ही त्योहारों का असर देखने को मिलेगा। 2 अप्रैल को पुण्य गुरुवार के चलते दक्षिण भारतीय शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

यहां भी बंद रहेंगे बैंक

महीने के बीच में भी कई पर्वों के चलते अलग-अलग राज्यों में अवकाश रहेगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नववर्ष सहित कई क्षेत्रीय त्योहारों के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, विशु और बिहू जैसे पर्वों के चलते पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। तो वही 16 अप्रैल को असम में बिहू के चलते अवकाश रहेगा, जबकि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया और बसव जयंती के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के चलते बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

अलग से रहेंगे 6 अवकाश

इन छुट्टियों के अलावा हर महीने की तरह साप्ताहिक अवकाश भी लागू रहेगा। अप्रैल में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार) और 25 अप्रैल (चौथा शनिवार) को भी बैंकिंग कार्य नहीं होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट