सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खरहटा में एक खेत में कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कमलनाथ (23 वर्ष), कन्हैया (31 वर्ष), भगवानदास उर्फ सुनील गुप्ता (32 वर्ष) और दीपक बर्मन (31 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा, जिला कटनी के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2,550 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, दीपक एक्का तथा आरक्षक सुरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बड़वारा में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


