सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर के बहुचर्चित पीर बाबा उर्स मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मेले में घूमने पहुंची एक महिला का एंड्रॉयड मोबाइल चोरी हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता रजिया बेगम, पति सिकंदर खान, निवासी विवेकानंद चौक कटनी ने बताया कि वह 11 मई 2026 को अपने पति के साथ पीर बाबा उर्स मेला देखने गई थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका।पीड़िता का आरोप है कि मेले में भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी दिखाई दी, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद वह अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत देकर मोबाइल तलाशने तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।स्थानीय लोगों का कहना है कि उर्स मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन भीड़ के बीच चोरी और जेबतराशी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई
उर्स मेले में महिला का मोबाइल चोरी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता
सम्बंधित ख़बरें
