NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। परीक्षा रद्द होने की खबर फैलते ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया। देशभर में करीब 25 लाख से अधिक छात्र NEET UG परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में परीक्षा रद्द होने की खबर ने लाखों परिवारों को मानसिक तनाव में डाल दिया है। कई छात्र पिछले दो से तीन वर्षों से लगातार तैयारी कर रहे थे।कुछ अभ्यर्थियों ने महंगे कोचिंग संस्थानों में दाखिला लिया था, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र सीमित संसाधनों में मेहनत कर रहे थे। ऐसे में परीक्षा दोबारा होने की संभावना ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है।
दिल्ली, पटना, कोटा, भोपाल, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन भी किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली हुई है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों का भविष्य खराब नहीं होना चाहिए। कुछ छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की हैं।कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों का कहना है कि यदि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाती है तो छात्रों को मानसिक और शैक्षणिक रूप से फिर से तैयार होने में समय लगेगा।
लगातार बदलती परिस्थितियों से छात्रों में तनाव बढ़ रहा है।इस पूरे मामले में जांच एजेंसियां संभावित पेपर लीक नेटवर्क, तकनीकी खामियों और परीक्षा केंद्रों की जांच कर रही हैं।अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी साबित होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।छात्र संगठनों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए।
