सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी- जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम इमलिया स्थित हनुमान जी की तलैया में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 8,250 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुदेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, सउनि जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, आरक्षक सौरभ पटेल, अभिषेक राजावत एवं विशाल शिवहरे की सराहनीय भूमिका रही।
हनुमान जी की तलैया में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
